रामनवमी की जयकारों के साथ निकली विशाल शोभयात्रा

Apr 6, 2025 - 21:38
 0  51
रामनवमी की जयकारों के साथ निकली विशाल शोभयात्रा

कालपी (जालौन)  रविवार को रामनवमी के पावन अवसर पर धर्म नगरी कालपी में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव समारोह तथा भव्य शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम पूर्वक किया। शोभयात्रा में हज़ारों रामभक्तों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में डीजे की धुन पर भक्तगण जमकर थिरके व जय श्री राम के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में विभिन्न झांकिया व बहरूपये मुख्य आकर्षण का केंद्र रहें। वही नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देवी देवताओं का रुप धारण कर लोगों को आशीर्वाद दिया।  

रविवार को नगर के मोहल्ला टरननगंज स्थित रामजानकी मंदिर में भगवान राम का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम पूर्वक मनाया गया। इसके उपरांत मंदिर के बाहर एकत्रित हुए हज़ारों रामभक्तों ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर शोभायात्रा की शुरुआत की। शोभायात्रा में घोड़े नृत्य कर रहे थे, हाथी बने कलाकारों, बहुरूपियों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। शोभायात्रा में रथवाहनों पर झांकियां शामिल की गई थीं, जिनमें नन्हे मुन्हे बच्चे देव व दैवीय स्वरूप धारण किये हुए थे। जगह जगह महिलाओं ने उनका पूजन अर्चन किया। हज़ारों की संख्या में मौजूद रामभक्त डीजे में बज रही रामधुन पर नृत्य करते हुए व जय श्री राम के नारे लगाते हुए शोभायात्रा को सुशोभित कर रहे थे। नगर में जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गए थे, शोभयात्रा रामजानकी मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार टरनंनगंज, खोयामण्डी, बिजलीघर रोड, फूला देवी मंदिर रोड, मैहर रोड से फुलपॉवर चौराहा, हिंदी भवन, बर्फ फैक्ट्री रोड से कोतवाली रोड होते हुए पाहुलाल मंदिर पहुँची।जहाँ धार्मिक रीति-रिवाजों से शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह समाजसेवियों ,राजनैतिक व गैर राजनैतिक लोगों स्टॉल लगाकर रामभक्तों का स्वागत किया। शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं अपने अपने बैनरों के साथ ने देवी देवताओं की झांकियों के साथ शोभायात्रा में चल रहे थे।क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, अरविन्द यादव,,समाजसेवी मनोज चतुर्वेदी, नवीन गुप्ता सुबोध द्विवेदी, शशिकांत सिंह चौहान, जय खत्री, राकेश पुरवार, अपूर्व शरद श्रीवास्तव एडवोकेट, रविंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, अवधेश तिवारी, दीपक शर्मा, बब्बन सेगर, अरविंद सिंह राठौर, हर्षित खन्ना, अमित पांडेय, हरीबाबू गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, संतोष राठौड़, अवधेश तिवारी, सिंटू गुप्ता, नीलाभ शुक्ला समेत हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

इंसेट 

एसपी के नेतृत्व सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम 

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

जिला प्रशासन तथा पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के द्वारा भगवान श्री राम जन्मोत्सव समारोह तथा शोभा यात्रा को लेकर कालपी में पुख्ता इंतजाम किये गये।

शान्ति एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह, कोतवाल परमहंस तिवारी, अतिरिक्त निरीक्षक मोहम्मद अशरफ, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा,रणधीर सिंह, जितेंद्र सिंह चंदेल विशाल भड़ाना, राजेश कुमार, नायब तहसीलदार नीलमणि सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला,के अलावा कदौरा, आटा थानों का फोर्स मुस्तैद रहा, वहीं खूफिया तंत्र भी सक्रिय रहा। वहीं शोभा यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow