रामनवमी शोभायात्रा में आस्था का उमड़ा जन सैलाब

Apr 7, 2025 - 17:49
 0  11
रामनवमी शोभायात्रा में आस्था का उमड़ा जन सैलाब

कोंच (जालौन) सनातनी धर्म ग्रन्थ रामायण के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं और उनका जन्म चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था जिनके प्रति श्रद्धा व आस्था व्यक्त करते हुए सनातनियों ने दिन रबिवार को राम जबारे की भव्य शोभा यात्रा निकाली यह शोभायात्रा भगवान प्राकट्य के उपरांत चन्दकुआँ भूतेश्वर मन्दिर से राम जबरो का पूजन अर्चन कर शोभायात्रा का आगाज हुआ और भगवा मयी बाताबरण में शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों स्टेट बैंक लवली चौराहा नईबस्ती नगर पालिका कार्यालय सागर चौकी तिराहा से होते हुए पुनः चन्दकुआँ स्टेट बैंक अमरचंद्र इंटर कालेज होते हुए भारत माता मंदिर पर विश्रामित हुई जहां पर विधि विधान पूर्वक राम जवारों का विसर्जन किया गया शोभायात्रा में सनातनियों द्वारा डी जे की धुनों पर जमकर नृत्य किया गया ऐसा लगता था मानो पूरा नगर ही राममयी हो गया हो वहीं महिलाओं द्वारा भी अपने दरवाजों व छतों पर चढ़कर शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षाए जा रहे थे शोभायात्रा के स्वागत के लिए कई सनातनियों ने जलपान की भी व्यबस्था की थी यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने भगवान श्रीराम जे चित्र का पूजन अर्चन करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं और जो उन्होंने मर्यादा का संदेश दिया है उसका हम सभी को अनुकरण करना चाहिए वहीं शोभायात्रा में भगवान श्रीराम लक्ष्मण जानकी हनुमान आदि की झांकिया चार चांद लगाने का काम कर रहीं थी इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार पचौरी कोतवाल विजय कुमार पांडेय एस एस आई अभिलाष मिश्रा उपनिरीक्षक राज कुमार संतराम कुशवाहा नीतेश कुमार संजीव दीक्षित सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow