गेंहूँ क्रय केंद्र क्रय विक्रय समिति का एस डी एम ने किया औचक निरीक्षण

Apr 7, 2025 - 17:44
 0  149
गेंहूँ क्रय केंद्र क्रय विक्रय समिति का एस डी एम ने किया औचक निरीक्षण

कोंच (जालौन) उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह दिन सोमवार को गेंहू क्रय केंद्र क्रय विक्रय समिति का औचक निरीक्षण किया जिसमें निरीक्षण के दौरान एस डी एम ने समिति परिसर का साफ सफाई का अवलोकन करते हुए किसानों के बैठने एवं उनके जल प्रवंधन की व्यबस्था को भी देखा और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए समिति के सचिव ने गेंहूँ खरीद प्रगति रजिस्ट्रर एस डी एम को अवलोकन करने को दिया जिसमें अब तक केन्द्र पर 245.50 कुंटल गेंहूँ की खरीद हुई है वहीं सचिव ने बताया कि खरीद अभियान निर्धारित लक्ष्य के अनुसार चल रहा है और जैसे जैसे गेंहूँ की आवक हो रही है बैसे ही यथा शीघ्र लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाएगा वहीं एस डी एम गेंहूँ क्रय केंद्र की चाक चौबन्ध व्यबस्था से सन्तुष्ट नजर आयीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow