यमुना नदी के किनारे सीवेज पम्पिंग स्टेशन निर्माण को मिली मंजूरी

May 3, 2025 - 18:28
 0  55
यमुना नदी के किनारे सीवेज पम्पिंग स्टेशन निर्माण को मिली मंजूरी

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

कालपी (जालौन) यमुना नदी कालपी में निस्तारित हो रहे नालों को टेप करने व सीवेज पम्पिंग स्टेशन संबंधित कार्यों के लिए 1862 लाख रुपए के बजट शासन से उपलब्ध करने की सहमति बनी है। इससे नगरीय क्षेत्र कालपी में स्वच्छ एवं यमुना नदी के तट में प्लाट का निर्माण होगा, जिससे प्रदूषित पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। 

विधायक विनोद चतुर्वेदी ने अवगत कराया है कि स्वच्छ भारत मिशन 2 कार्यक्रम के दिशा निर्देशों के तहत कालपी नगर में नाला टैमीप पम्पिंग स्टेशन एनटीपी को ट्रीटमेंट प्लांट संबंधित निर्माण कार्यों को प्रस्तावित किया गया था। डीपीआर अनुमानित लागत 1864 लाख रुपए एवं 5 वर्षों के संचालक व रखरखाव के लिए 775 लाख रुपए का बजट प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका परिषद कालपी की यमुना नदी में निस्तारित हो रहे नालों को टेंप किए जाने, सीवेज पंपिंग स्टेशन, नालो का बकर्स, सीवरेज नेटवर्क सिटी सेनिटेशन एक्शन प्लान अग्रसारित किया गया था। प्रदेश की नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव, मुख्य सचिव राज्य स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा पहले ही स्वीकृति प्रदान कर दी गई। उक्त संबंधित कार्यों के हो जाने से नगर पालिका परिषद कालपी की वर्ष 2026 में लगभग 70 हजार लोग लाभान्वित में होंगे। विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रयासों से बड़ी परियोजना स्वीकृत होने से लोगों ने खुशी जताई है उत्तर प्रदेश हाथ कागज निर्माता समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी ने इसे बड़ी उपलब्धि माना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow