ठक्कर बापा इंटर कालेज में पुनः प्रधानाचार्य बने सुशील कुमार

May 9, 2025 - 20:36
 0  196
ठक्कर बापा इंटर कालेज में पुनः प्रधानाचार्य बने सुशील कुमार

जिला संवाददाता 

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

कालपी/जालौन स्थानीय नगर की प्रमुख शैक्षणिक संस्था श्री ठक्कर बापा इंटर कॉलेज कालपी में एक ऐतिहासिक निर्णय होने के बाद प्रधानाचार्य के पद पर सुशील कुमार तथा अध्यापक सौरभ प्रकाश जी की 9 महीने बाद विद्यालय में वापसी हुई है। शुक्रवार को प्रधानाचार्य सुशील कुमार तथा शिक्षक सौरभ प्रकाश ने पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कामकाज शुरू कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि विधालय के पूर्व प्रबंधक के द्वार कथित आरोप लगाकर 9 महीने पहले प्रधानाचार्य सुशील कुमार तथा शिक्षक सौरभ प्रकाश पर निलंबन की कार्यवाही की गई थी। प्रबंधक के आदेश के खिलाफ प्रधानाचार्य सुशील कुमार तथा शिक्षक सौरभ प्रकाश ने उच्च न्यायालय की शरण लेकर न्याय पाने की गुहार लगाई थी। उच्च न्यायालय ने प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह तथा शिक्षक सौरभ प्रकाश के पक्ष में आदेश पारित कर दिया।

माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर विधालय के नियंत्रक/ उपजिलाधिकारी कालपी सुशील कुमार सिंह के द्वारा सुशील कुमार को प्रधानाचार्य तथा सौरभ प्रकाश को शिक्षक का पद भार सौंप दिया गया है। प्रधानाचार्य सुशील कुमार तथा शिक्षक सौरभ प्रकाश के द्वारा श्री ठक्कर इंटर कॉलेज कालपी में 9 महीने के बाद पुनः ज्वाइन करने पर शिक्षाविदों,बुद्धजीवियों, पत्रकारों, समाजसेवियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था बनाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिये गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कराई जायेगी।

फोटो -खुशी में दोनों गुरुजनो का सम्मान करते हुये बुद्धिजीवी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow