विकासखंड डकोर के ग्राम रंगोली में वृहद वृक्षारोपण

Jul 23, 2023 - 08:29
 0  59
विकासखंड डकोर के ग्राम रंगोली में वृहद वृक्षारोपण

 संवाददाता के के श्रीवास्तव जालौन

उरई (जालौन) शासन के निर्देशानुसार आज वृक्षारोपण महाअभियान 2023 के अंतर्गत आज विकास खण्ड डकोर के ग्राम रगौली में जनपद के नोडल अधिकारी मण्डलायुक्त आदर्श सिंह व जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने वृक्षारोपण किया। जनपद के समस्त तहसीलों, ब्लाकों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत मण्डलायुक्त ने कहा कि जनपद में वृक्षारोपण का शासन द्वारा प्राप्त लक्ष्य 94 लाख है जिसके सापेक्ष आज जनपद में लगभग 80 लाख वृक्षो का रोपण किया जा चुका है, वही उन्होंने कहा कि एक दिन में इतना वृहद वृक्षारोपण किये जाने के बाद अलग-अलग चरणों मे भी वृक्षो को लगाया जाएगा। आज विकास खंड डकोर के ग्राम रगौली में कुल 5 हजार वृक्षो का रोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन मे बहुत ही महत्व है। वृक्ष हमे ऑक्सीजन देते है और पर्यावरण को संतुलित बनाएं रखते है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि जनपद के सभी नागरिक वृक्षरोपण महाअभियान के अंतर्गत एक वृक्ष जरूर लगाए और साथ ही उसका संरक्षण भी किया जाए जिससे वह हमें ऑक्सीजन दे सके।

 जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने कहा कि पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू क्षरण, धूल आदि की समस्या से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण करें साथ ही उनकी रक्षा भी करे। उन्होनें कहा कि जब भी हो सके अपनी सुविधा अनुसार एक पेड़ जरूर लगाएं, यह समाज के लिए आपकी व्यक्तिगत भागीदारी होगी।

 इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय, परियोजना निदेशक शिवकांत द्विवेदी, वनाधिकारी जय प्रकाश नारायण तिवारी सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow