यमुना नदी में डूबा युवक, हुई मौत

अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी /जालौन यमुना नदी में डूबने की घटनाओं में कमी नहीं हो पा रही है।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शेखपुर गुढ़ा में यमुना नदी में युवक के डूबने की घटना हो गयी। गुरुवार की सुबह यमुना नदी में नहाते समय बहन के साथ आया भाई डूब गया। जिससे चीख पुकार मच गई। मछुआरे एवं गोताखोर नदी में युवक की तलाश में जुटे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कालपी कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गुढा मे अपनी रिश्तेदारी में बुधवार को,मथुरा जनपद के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के विशंभर गांव से नारायण एवं उनकी पत्नी नीरज अपने भाई कान्हा 22 वर्ष आए थे। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे कान्हा यमुना नदी में नहाने चला गया। नहाते समय यमुना नदी में डूब गया। इस घटना से चीख पुकार मच गयी ।गांववासियों ने पुलिस को सूचना दी। कालपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर डूबे युवक को खोजने के लिए गोताखोर एवं मछुआरों को लगाया। गहरे पानी में डूबने के कारण युवक की खोजबीन की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमहंस ने बताया कि यमुना नदी में डुबे युवक की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।
फोटो - यमुना नदी में डुबे युवक की खोजबीन में जुटे लोग तथा पुलिस
What's Your Reaction?






