शाही ईदगाह समेत 7 मस्जिदों सुवह में 7-से 8 बजे होगी बकरीद की नमाज

Jun 5, 2025 - 19:05
 0  77
शाही ईदगाह समेत 7 मस्जिदों सुवह में 7-से 8 बजे होगी बकरीद की नमाज

अमित गुप्ता 

कालपी(जालौन)

कालपी/जालौन आगामी 7 जून को ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज कालपी की शाही ईदगाह समेत आधा दर्जन से अधिक मस्जिदों में अदा की जाएगी। शाही ईदगाह तथा खानकाह मस्जिद में सुलह पौने 8 बजे ईद उल अजहा की सामूहिक नमाज अदा की जाएगी।नमाज को दृष्टिगत रखते हुये ईदगाह में सफाई तथा धुलाई की व्यवस्था की गई है। 

तय कार्यक्रम के अनुसार शाही ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज सुबह पौने 8 बजे पेश इमाम मौलाना नजमुल हुदा की इमामत अदा कराई जायेगी। जबकि विख्यात दरगाह ख़ानक़ाह शरीफ मस्जिद में भी मौलाना अशफाक अहमद बरकाती ईद की नमाज सुबह पौने आठ बजे पढ़ायेंगे। इसी प्रकार मुड़िया गुम्बद मस्जिद गल्ला मंडी के सामने 7 बजे पेश इमाम हाफिज दावर रजा की इमामत में नमाज सम्पन्न होगी। लंका मीनार के पास मखदूमिया मस्जिद रावगंज में मौलाना जियाउद्दीन की इमामत में नमाज अदा कराई जायेगी। अदल सरांय स्थिति सैयद वाली मस्जिद , शुभान मस्जिद हरीगंज, खजूर वाली मस्जिद जुनेदपुरा में कारी अब्दुल समी की इमामत में नमाज अदा होगी। इसके अलावा निकटवर्ती ग्राम गुलौली की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा कराई जाएगी। उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह , कोतवाल परमहंस तिवारी, अतिरिक्त निरीक्षक मोहम्मद अशरफ के द्वारा धर्मस्थलों के आसपास जायजा लिया गया है। वही पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव तथा अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला के द्वारा धर्मस्थलों के आसपास तथा रास्तों में सफाई एवं कलई का छिड़काव कराया जा रहा है। इंतजामिया कमेटी के सदस्यों के द्वारा शाही ईदगाह तथा मस्जिदों में सफाई, धुलाई आदि व्यवस्था को अंजाम दिया गया है। त्योहार को लेकर प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

 

फोटो - शाही ईदगाह कालपी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow