एसडीएम तथा तहसीलदार तथा राजस्व कर्मचारी बाढ़ राहत की तैयारियों में जुटे

Jun 18, 2025 - 19:14
 0  51
एसडीएम तथा तहसीलदार तथा राजस्व कर्मचारी बाढ़ राहत की तैयारियों में जुटे

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन

 कालपी/जालौन वारिश तथा बाढ़ से बचाव के लिए स्थानीय प्रशासन तथा राजस्व विभाग के द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू कर गई है। यमुना तथा बेतवा नदी के तटवर्ती सात स्थानों में बाढ़ सुरक्षा केंद्र स्थापित करने की योजना तैयार की गई है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह के द्वारा आगामी दिनों में बारिश तथा बाढ़ से बचाव के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदारों तथा राजस्व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कालपी नगर के एम एस वी इंटर कॉलेज में बाढ़ सुरक्षा केंद्र बनाया जायेगा ।जिसमें कालपी, गुलौली मुस्तकिल, गुलौली दिवारा, हीरापुर, देवकली, शेखपुरा गुढ़ा, मैनूपुर मुस्तकिल, सुरौली मुस्तकिल गांव को सम्बद्ध किया गया है। इसी प्रकार यमुना नदी के तटवर्ती जीतामऊ गांव पंचायत भवन में, सिमर शेखपुर के पंचायत भवन में, महेवा विकासखंड कार्यालय में, इकौना प्राइमरी पाठशाला इकौना में, चतेला जूनियर हाई स्कूल चतेला में, परासन जूनियर हाई स्कूल परासन में, बाढ़ राहत केंद्र बनाए जाने हैं। जिसमें यमुना नदी के किनारे पांच अलग-अलग स्थान में केंद्र बनाए जाएंगे ।जब कि बेतवा नदी के तटवर्ती स्थानों चतेला तथा परासन में बाढ़ राहत केंद्र बनाया जाएगा। बाढ़ राहत केदो की स्थापना के लिए तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला तथा कालपी क्षेत्र के नायव तहसीलदार मुकेश कुमार के अलावा नदियों के तटवर्ती ग्रामों के क्षेत्रीय लेखपालों क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षको एवं राजस्व कर्मचारियों की मीटिंग में तैयारियों को लेकर के व्यापक चर्चा की गई है। नयाब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा केदो की स्थापना एवं राहत केंद्र में स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों के अलावा राजकीय सस्ते गल्ले की दुकानदारों को भी को भी बाढ़ राहत के लिए उचित जिम्मेदारी सौंप जायेगी।इसी क्रम में तहसील परिसर में बाढ़ राहत के लिए कंट्रोल रूम की भी स्थापना की योजना तैयार की गई है। नदियों के किनारे के ग्रामों के क्षेत्रीय लेखपालों को उचित प्रबंध बनाए रखने के लिए तैयार किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow