चरखारी विधायक तथा कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि ने अलग-अलग स्थानों में किया वृक्षारोपण

अमित गुप्ता
कालपी जालौन यमुना नदी कालपी के तट में स्थित प्रमिला गुप्ता फाउण्डेशन के आश्रम परिसर में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत गुड्डू के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जबकि पूज्य गुरुदेव महंत जमुना दास महाराज की प्रेरणा से उनके सानिध्य में विख्यात धर्म स्थल मां बनखंडी देवी शक्ति पीठ कालपी धाम के प्रांगण में अरविंद सिंह चौहान प्रनीतिधि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने आंवले के पुनीत ब्रक्ष का रोपण किया।तदोपरांत मातेश्वरी के प्रसाद स्वरूप दाल भोज का आनंद लिया गया।
मंदिर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि अरबिंद सिंह चौहान ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण के लिये धरती में वृक्षों का होना आवश्यक है। इसलिए सभी लोग वृक्षों को लगाकर सुरक्षा प्रदान करें।
कार्यक्रम में शशिकांत सिंह चौहान पूर्व जिला महामंत्री युवा मोर्चा , भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महासचिव दिग्विजय सिंह,राजेश द्विवेदी, बाबू सिंह यादव , कमलेश यादव ,लाला यादव ,गगन गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं के अलावा मैया के भक्त उपस्थित रहे। यमुना नदी के किनारे स्थित आश्रम में चरखारी विधायक के साथ अश्विनी महाराज, राकेश पुरवार, भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, हर्षित खन्ना समेत गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
What's Your Reaction?






