महिला कल्याण आयोग की अध्यक्ष के स्वागत में जुटे कार्यकर्ता

Jun 11, 2025 - 19:03
 0  87
महिला कल्याण आयोग की अध्यक्ष के स्वागत में जुटे कार्यकर्ता

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

कालपी/जालौन लखनऊ से उरई जाते वक्त भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष तथा महिला कल्याण आयोग की अध्यक्षा कमलावती सिंह का समर्थकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा कालपी में जोरदार स्वागत किया गया। 

वुधवार को महिला कल्याण आयोग की अध्यक्षा कमलावती सिंह का काफिला जैसे ही बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में पहुंचा। पहले से ही मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत से गदगद उत्तर प्रदेश महिला कल्याण आयोग की अध्यक्षा ने भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज की सरकारों द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को बता कर जागरूक किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि सरकार की उपलब्धियो को हर आदमी तक पहुंचाने के जुटे। 

मालूम हो कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ से उरई मे आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थी। तभी भाजपा नेता शशिकान्त सिंह चौहान के नेतृत्व में कालपी हाइवे के दुर्गा मन्दिर चौराहा पर पहुंच गये और उनका फूल मालाओ से स्वागत किया। इसके उपरांत रामकुटी मे बैठ कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, हर्षित खन्ना, , लाला, अरबिंद राठौर, कोमल सिंह, अमरदीप आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow