धूमधाम से मनाया गया तिरंगा दिवस

कोंच (जालौन) गल्ला मंडी स्थित शैक्षणिक संस्था सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडी में आज तिरंगा दिवस मनाया गया जिसमे छात्राओ ने भारत की शान तिरंगा अपने हाथो मे लेकर इसकी शौर्य गाथा को समझा इस अवसर पर विद्यालय की
प्रधानाचार्या आभा तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज दिवस प्रत्येक वर्ष 22 जुलाई को मनाया जाता है वर्ष 1947 में इसी तिथि को संविधान सभा द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को औपचारिक रूप से स्वीकृत किया गया था भारत के राष्ट्रीय ध्वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है बीच में स्थित सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है निचली हरी पट्टी उर्वरता वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है हर देशप्रेमी की शान तिरंगा है
इस अबसर पर विद्यालय के नरेंद्र सिंह पंकज बाजपेई नीतू गर्ग सरोज खरे सरला मिश्रा शैलेन्द्र सिंह विवेक तिवारी प्रभा गुप्ता राजीव राठौर शिवानी सिंह आकांक्षा सिंह ज्योति गुप्ता रंजना तिवारी रौली मिश्रा मनीष अग्रवाल वंदना अवस्थी रवि कुमार दिव्या मिश्रा तान्या व्यास विनीत खरे मृदुल दुबे सतीश पाण्डेय सुलभ अग्रवाल नरेंद्र सिंह आनंद भरजद्वाज सुनील पाठक धीरेन्द्र सिंह मनोज दुबे अशोक शर्मा रामकुमार अरविन्द अंजना आकांक्षा सरिता साधना योगेश अंकित पटेल चंदा कुशवाहा दीक्षा शुभम अग्रवाल सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा ।
What's Your Reaction?






