4-5 सेमी प्रति घंटा के हिसाब से घट कर यमुना नदी का जलस्तर

Sep 12, 2025 - 19:46
 0  53
4-5 सेमी प्रति घंटा के हिसाब से घट कर यमुना नदी का जलस्तर

कालपी जालौन  बीते तीन दिनों के दौरान 4-5 सेमी प्रति घंटा के हिसाब से यमुना नदी का जलस्तर घटने का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को यमुना नदी का जलस्तर 105 मीटर पर पहुंच गया है।जो खतरे के निशान से मात्र 3 मीटर नीचे पहुचा है।

स्मरण हो कि यमुना नदी का जलस्तर 107.40 मीटर पर पहुंच कर 3 दिनों तक स्थिर था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह हथिनी कुंड वांध से पानी छोड़ने तथा एमपी, राजस्थान में जोरदार बारिश होने से कालपी में यमुना नदी के जल स्तर बड़ गया था। 6/7 सितम्बर की मध्य रात्रि 12 वजे यमुना नदी का जल स्तर 107.43 मीटर तक पहुंच गया था। जो खतरे के निशान के निकट माना जाता है। शुक्रवार 12 सितम्बर की दोपहर को जल स्तर 105.24 मीटर पर दर्ज किया गया है।ज्ञात हो कि खतरे का लाल निशान 108 मीटर पर दर्ज है। तथा चेतावनी प्वाइंट 107 मीटर पर है। केंद्रीय जल आयोग केंद्र कालपी के प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि 9 सितम्बर की शाम से जलस्तर के गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ वह 4-5 सेमी प्रति घंटा के हिसाब से शुक्रवार को भी घटने का सिलसिला बना रहा। यमुना नदी के जलस्तर में कमी होने का सिलसिला जारी रहने से तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत महसूस की है। 

फोटो - कालपी में यमुना नदी का जलस्तर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow