महिला एस. आई. संजना सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को किया जागरूक

Jul 27, 2023 - 18:05
 0  93
महिला एस. आई. संजना सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को किया जागरूक

अमित गुप्ता

संवाददाता

 कालपी/जालौन कालपी सरकार के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु उठाए गए विविध कदमो से अवगत कराने के लिए आज कालपी कोतवाली में तैनात महिला उप निरीक्षक संजना सिंह ने घर घर जाकर महिलाओं को जागरूक किया! उन्होंने बेटियों को पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया वे आज अपनी महिला पुलिस टीम में संध्या और सोनी गौतम के साथ यमुना बीहड पट्टी के गाँव शेखपुर गुढा पहुंची और महिलाओं बेटियों को जागरूक किया इतना ही नहीं 1076,1090,112 की पूरी जानकारी दी उन्होंने कहा कि अब वे दिन नहीं है जो डरवश लड़कियां पढ़ने नहीं जा पाती थी अब सरकार ने खास कर महिलाओं की सुरक्षा हेतु विविध कारगर कदम उठाए हैं आप सबको इसका लाभ लेना चाहिए यदि कही पर जरा सी असुरक्षा महसूस हो तत्काल फोन घुमाओ और पुलिस आपके पास सरकार की इन उपलब्धियों से अब मनचलों की संख्या में गिरावट आई है उन्होंने बच्चों को पढ़ाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया और अपराध के खिलाफ खड़े होने की बात सिखाई उन्होंने घरेलू हिंसा होने पर पुलिस मदद का पूरा भरोसा दिलाया और किसी भी प्रकार से इसका दुरूपयोग न होने पाये इसकी नसीहत दी! महिला सब इंस्पेक्टर को अपने बीच पाकर गाँव की बूढी महिलाओं ने पुलिस टीम को जीभर कर आशीर्वाद दिया ! उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं कौन कहता है कि महिलाएँ किसी से पीछे हैं और अब तो सरकार ने फ़ौज में भी महिलाओं की नियुक्ति को लेकर हरी झंडी दे दी है इसलिए अब आगे आओ और सामना करो आगे बढ़ो पढ़ लिख कर संवि धान का अध्यन करो तरक्की पाओ उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाओ और अपनी अलग पहिचान बनाओ!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow