एसपी के नेतृत्व में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस जवानों ने फुट मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया

Nov 24, 2025 - 18:14
 0  47
एसपी के नेतृत्व में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस जवानों ने फुट मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया

कालपी (जालौन) कालपी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की अगुवाई में पुलिस जवानों के साथ पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तथा जनता से संवाद स्थापित किया।

पुलिस अधीक्षक ने बाईपास, हाइवे अंडर पास,र मुख्य मार्ग, समुद्री बाजार, सब्जी मंडी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जायजा लिया। फुट मार्च के दौरान एसपी ने प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी,थानेदारों, चौकी इंचार्ज एवं पुलिस जवानों को सतर्क रहते हुए नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके तहत संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल व वाहन गश्त लगातार जारी रहेगा।

एसपी ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा संबंधी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने पुलिस बल को जनता के साथ बेहतर सामंजस्य बनाते हुए मित्रवत व्यवहार अपनाने के भी निर्देश दिए।

इस मौके पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार,एस एस आई उदय प्रताप सिंह,चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र, जितेंद्र सिंह चंदेल विशाल भड़ाना, पुत्तू लाल समेत पुलिस जवान शामिल रहे। भ्रमण के दौरान जगह-जगह जनता से संवाद स्थापित किया गया।

फोटो - एसपी के नेतृत्व में फुट मार्च करते पुलिस के जवान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow