तेज रफ्तार बुलेरो पलटने पर बाल बाल बचे यात्री
कालपी (जालौन) रविवार को कालपी कोतवाली क्षेत्र के ऊसरगांव राष्ट्रीय राजमार्ग में भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कर के पलट जाने से बैठी सवारियां मामूली तरीके से घायल हो गये। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना होने से रोड में काफी देर तक अपना तफरी मची रही।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुलैरो कार में सवार लोग ललित कुमार पुत्र रंजीत सिंह मिर्जापुर ताल्लुके जामरवां हुसैनगंज जिला फतेहपुर रंजीत सिंह पुत्र राम सुभावन उम्र 62 सनी यादव पुत्र भिव सिंह उम्र 35
सलित कुमार पुत्र रंजीत सिंह सदरानी पत्नी रामप्रताप उम्र 50 सोनी पत्नी सलित कुमार उम्र 28 अभिमन्यु सिंह पुत्र रोमन सिंह गाड़ी नंबर UP 71 AJ 5811 में बैठकर कानपुर से उरई की ओर जा रहे थे।
हाइवे उसरगांव के समीप ओवरटेक के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ने से बुलैरो कार पलट गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। काफी देर तक हाइवे में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।सूचना मिलते ही निकटवर्ती ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज विपिन कुमार, दीवान रनजीत सिंह की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से कार हटाकर हाईवे को खाली कराया गया।
पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर यातायात सुचारू कराया बड़ी घटना होने से बची।
फोटो - उसरगांव हाइवे में दुर्घटना ग्रस्त कार
What's Your Reaction?
