अखिल भारतीय दृढोमर वैश्य समाज की एक बैठक हुई संपन्न
![अखिल भारतीय दृढोमर वैश्य समाज की एक बैठक हुई संपन्न](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202308/image_870x_64eb382e30e14.jpg)
अमित गुप्ता
संवाददाता
कालपी/जालौन कालपी नगर के श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय दृढ़ोमर समाज की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें महिला नगर अध्यक्ष के रूप में श्रीमती मोहिनी गुप्ता व युवा टीम के अध्यक्ष के रूप में शोभित गुप्ता सर्राफ मनोनीत किया गया। रविवार की दोपहर नगर के श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय दृढ़ोमर वैश्य समाज की एक बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी सीताराम गुप्ता,सन्दीप गुप्ता व श्याम किशोर गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई जिसमें संगठन को नगर में मजबूत बनाने को लेकर महिला कार्यकारणी की राष्ट्रीय पदाधिकारी संरक्षक श्रीमती सुमन गुप्ता की मौजूदगी में आम सहमति से श्रीमती मोहिनी गुप्ता को अध्यक्ष व श्रीमती मधु गुप्ता महामंत्री तथा श्रीमती राधा गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया।इसके अलावा युवा कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें युवा अध्यक्ष के रूप में शोभित गुप्ता सर्राफ को अध्यक्ष एवं महामंत्री सुयश गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अंकुर गुप्ता को सर्व सम्मति से चुना गया इस दौरान प्रमुख रूप से नीतू गुप्ता अध्यक्ष,अतुल गुप्ता महामंत्री,विनीत गुप्ता,गगन गुप्ता,अजय गुप्ता,अंकित गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता,नीलू गुप्ता,राममोहन गुप्ता,किशन गुप्ता,रीना गुप्ता,मन्नू गुप्ता,उमा गुप्ता,गुडिया गुप्ता,अर्चना गुप्ता,सरिता गुप्ता,सरोज गुप्ता,दीप्ति गुप्ता,भगवती गुप्ता आदि बडी सख्यां में लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)