हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया

Aug 29, 2023 - 18:28
 0  48
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया

अमित गुप्ता

संवाददाता

कालपी(जालौन) कालपी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन प्रधानाचार्य नुजहत जहां की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।

मंगलवार को आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के परिसर में बाल सभा, फिटनेस तथा खेल प्रतियोगिताएं कराकर विद्यार्थियों को खेल के प्रति जागरूक किया गया। खेल दिवस के अवसर पर वॉल सभा के पदाधिकारी तथा प्रतियोगिता में में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला आफजाई की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्यनुजहत जहां ने कहा कि खेल से मानसिक सुकून मिलता है तथा स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने बच्चों से खेल की भावना से निरंतर हिस्सा लेने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि छोटे इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बल्कि उसके निखारने की आवश्यकता है। इसलिए सभी छात्राएं खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का कार्य करें। उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने हॉकी के खेल के माध्यम से दुनिया में नाम रोशन किया है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

इस मौके पर रजनी पुरवार, नालनी सिंह, ज्योति शुक्ला, अनीता मौर्या, जागृति यादव, ममता वर्मा, शारदा दीक्षित, नैंसी तिवारी, संगीता, शिवानी गुप्ता, अंजना आदि शिक्षक तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो खेल दिवस में हिस्सा लेते 

छात्राएं तथा शिक्षिकाएं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow