जिला पंचायत सदस्य की पुत्री के निधन पर शोक संवेदना देने पहुंचे कारागार मंत्री
![जिला पंचायत सदस्य की पुत्री के निधन पर शोक संवेदना देने पहुंचे कारागार मंत्री](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202402/image_870x_65cec2cf03f7a.jpg)
जिला संबाद दाता के 0 के श्रीवास्तव जालौन
कुठौंद जालौन! जनपद जालौन के विधानसभा क्षेत्र माधौगढ़ के अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र वावली के जिला पंचायत सदस्य विकल प्रजापति की पुत्री का जनवरी माह में अचानक निधन हो गया था !क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ी और उस दौरान जितने भी सामाजिक आयोजन होने को थे सभी रद्द कर दिए गए क्योंकि अचानक जिला पंचायत सदस्य की पुत्री का निधन होने की सूचना मिलने पर जगह जगह शोक संवेदना की गई! विकल प्रजापति व दुखी परवारी जनों को सांत्वना देने पहुंचे माननीय धर्मवीर प्रजापति कारागार मंत्री जी के आगमन के दौरान मौके पर धर्मेंद्र याज्ञिक, योगेश प्रजापति, बृजनंदन प्रजापति , सूर्य प्रकाश प्रजापति, रामकुमार दुबे, शशिकांत दुबे , अशोक तिवारी देवेंद्र कुमार प्रजापति प्रधान कुरौली ,कुलदीप यादव प्रधान शेखपुर अहीर, अनुज शर्मा पत्रकार सहित काफी लोग मौजूद रहे और सभी लोगों के द्वारा जिला पंचायत सदस्य के सभी पारिवारिक जनों को धैर्य बधाया और कहा जीवन व मरण का खेल तो ईश्वर के ही हाथ में होता है इंसान तो एक कठपुतली है जो ईश्वर के इशारे पर चलती है!
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)