पीड़ित मानव की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें-जिलाध्यक्ष

Oct 1, 2023 - 17:54
 0  89
पीड़ित मानव की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें-जिलाध्यक्ष

अमित गुप्ता

संवाददाता

कालपी(जालौन) रविवार को सामाजिक संगठन ऑपरेशन विजय बुरांईयों के खिलाफ जंग के तत्वाधान में ऑपरेशन विजय योद्धा सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह सेंगर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मानव समाज के हितों के लिए संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों को जागरूक किया।

स्थानीय नगर के राजमार्ग स्थित इलियास मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मानव के कल्याण तथा समाज सेवा के लिए सभी लोगों को पूरी तरीके से तैयार रहना चाहिए। रविशंकर साहू ने बताया कि प्रदेश के 35 से अधिक जनपदों में संस्था के द्वारा समाज सेवा के लिए कार्य किया जा रहे हैं। जिला सलाहकार सुरेंद्र सिंह यादव तथा जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह राठौर ने बताया कि विचार गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों के खिलाफ जंग करना है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि साथियों का कोई छू नहीं सकता जिसका निगेहबान है। ऑपरेशन विजय योद्धा एवं अपने सुरक्षा एवं सम्मान सम्मान के लिए संस्था के सदस्य हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में कुलदीप सिंह सेंगर, अजय कुमार, नसीब खान, लाला, इस्लाम अहमद, जनक सिंह, माहेश्वरी निषाद सहित भारी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 फोटो- कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते संस्था के सदस्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow