पारिवारिक मामलों में सुलह के लिए की जाएगी जन जागरूकता - न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह गौतम

Nov 2, 2023 - 19:45
 0  63
पारिवारिक मामलों में सुलह के लिए की जाएगी जन जागरूकता -  न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह गौतम

संवाददाता

अमित गुप्ता

उरई। जन जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से परिवार न्यायालय की बैठक प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह गौतम के विश्राम कक्ष में हुई जिसमें वादो के निस्तारण के लिए वार्ता की गई

राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की अध्यक्ष व अपर प्रधान न्यायाधीश अमृता शुक्ला परिवार न्यायालय की अध्यक्षता में 9 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक पारिवारिक मामलों के वादों एवं प्री लिटिगेशन वादो को चिन्हित कर अधिक से अधिक मामलों में सुलह समझौता कराए जाने व जन जागरूकता पैदा करने के लिए बैठक में रूपरेखा तैयार की गई! इस दौरान अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मनोज कुमार सिंह गौतम सदस्य राजीव खरे परिवार कल्याण विशेषज्ञ प्रियंका द्विवेदी परामर्शदाता के के प्रजापति सुलेखा सिंह मंजू बैठक में मौजूद रही सर्व सहमति से अधिक से अधिक बादो के निस्तारण कराए जाने के लिए वार्ता संपन्न हुई!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow