नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों बड़े ही धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार

Nov 13, 2023 - 08:28
 0  242
नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों बड़े ही धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार

कोंच (जालौन) महापर्व दीपावली रविवार को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक उत्साह और श्रद्घाभाव के साथ मनाया गया। घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लोगों ने धन और वैभव की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी, विघ्नहर्ता सुखदाता लंबोदर गणेश सहित देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर उन्हें छप्पन प्रकार के भोग निवेदित किए। उनके साथ भगवती लक्ष्मी के कोषाध्यक्ष कुबेर, साईं बाबा आदि की भी पूजा कर सुख समृद्घि की कामना की गई। दीपावली पर्व पर ऐसे तमाम लोक देवी-देवता जिन्हें साल भर याद भी नहीं किया जाता है, भी श्रद्घाभाव से पूजे गए और उनसे कामना की गई कि बर्ष पर्यंत उनकी दयादृष्टि परिवार पर बनी रहे। प्रकाश पर्व पर रंग बिरंगी आकर्षक ठंग से सुसज्जित रंगोली, बिजली की झालरें और दीपों की कतारें लोगों को आनंदित कर उनके मन में खुशियों का संचार कर रही थीं। सम्पूर्ण नगर क्षेत्र दीपों के प्रकाश से रोशन रहा। आसमान से बातें कर रही मंहगाई का असर त्योहार के उत्साह को कम करने में नाकाम रहा। बच्चों, बूढों और जवानों के साथ ही युवतियों ने भी खूब आतिशबाजी छुड़ाई, आधी रात तक आसमान में रंगबिरंगी छटा बिखरी रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow