कृष्णा, भीम पितामह व अर्जुन के प्रसंगों को सुनकर श्रोताओं को भाव विभोर किया

Nov 20, 2023 - 19:16
 0  42
कृष्णा, भीम पितामह व अर्जुन के प्रसंगों को सुनकर श्रोताओं को भाव विभोर किया

संवाददाता

अमित गुप्ता

कालपी/ जालौन नगर के सरस्वती शिशु मन्दिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास राम श्याम पाण्डेय ने भक्तों को कथा सुनाते हुए कहाकि भागवत कथा एक ऐसा अनूठा ग्रन्थ है जिसको सच्चे मन से सुनने मात्र से भक्तों के सारे पाप नष्ट हो जाते है। उन्होनें कृष्ण,भीष्म पितामह व अर्जुन के प्रसंगों को सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर किया।

नगर के इन्दिरा नगर स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा को कथा व्यास राम श्याम पाण्डेय ने भक्तों को सुनाते हुए कहाकि कृष्ण की लीलाओं पर संदेह करना अपराध नहीं बल्कि पाप है आज कुछ लोग कृष्ण पर संदेह करते तथा आक्षेप लगाते हैं उन्होंने वस्त्र चुराए,रासलीला की,सोलह 16 हजार विवाह किये लेकिन जो लोग कृष्ण पर आरोप लगाते हैं,उन्हें यह नहीं पता कि कृष्ण ने 6 वर्ष की उम्र में काले नाग के फन पर नृत्य किया, 7 वर्ष की आयु में 7 कोस की गिरिराज जी को अपनी उंगली पर 7 दिन तक उठाए रखा। आज के नौजवान कहते हैं कि हम भी भगवान के अंश हैं, हम भी वही करेंगे। लेकिन यदि आप कृष्ण के कहे हुए वचन पर चले तो आपका कल्याण होगा। भगवान कृष्ण की नकल मत करो, भगवान कृष्ण सामर्थ्यवान है और सामर्थ्यवान के अंदर दोष नहीं होता। गंगाजल हमेशा गंगाजल ही रहेगा स्वयं गंगा जी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने कंस का बध किया और बाद में भगवान मथुरा में ही रुक गये। कथा के माध्यम से गोपी उद्धव संवाद सुनाया और कहाकि जिन गोपियों के तन - मन में कृष्ण वसे हो उन गोपियों को कोई ज्ञान कैसे दे सकता है। गोपी का अर्थ ही तो है अपनी प्रत्येक इंद्रिय से कृष्ण रस का पान करें उसका नाम है गोपियां । इसके बाद उन्होंने महाभारत युद्ध के समय कृष्ण, भीष्म पितामह,अर्जुन, कुन्ती,द्रौपदी आदि के प्रसंगों को विस्तार से बताया। उन्होंनें कहा कि श्रीमद भागवत कथा एक ऐसा अनूठा ग्रन्थ है जिसको सच्चे मन से से सुनने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते है। परीक्षित ममता कुलश्रेष्ठ पत्नी वीरेन्द्र कुलश्रेष्ठ ने कथा सुनने आयी माताओं,बहिनो व भक्त जनों का आभार जताया व प्रसाद वितरण किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow