पुलिस जवानों ने सड़कों पर किया रात में पैदल मार्च

संवाददाता
अमित गुप्ता
कालपी(जालौन) ठंड के मौसम शुरू होते ही रात में पुलिस जवानों के द्वारा सड़कों तथा सार्वजनिक स्थानों में पैदल मार्च पर जोर दिया जा रहा है। बीती देर शाम को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद के निर्देश पर एडिशनल इंस्पेक्टर क्राइम मोहम्मद अशरफ, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, टरनंनगंज चौकी इंचार्ज अभिलाख सिंह सशस्त्र पुलिस जवान, महिला सिपाहियों के द्वारा नगर के प्रमुख मार्गो तथा सार्वजनिक स्थानों में फुटमार्च करके जनता को सुरक्षा का एहसास कराया तथा जनता से संवाद स्थापित किया गया।
दरअसल ठंडक के मौसम में बाजारों तथा आम रास्तों में देर शाम से सन्नाटा शुरू हो जाता है। सुनसान जगह पर अराजक तत्व नाजायज फायदा उठाते हैं। अराजक तत्वों पर नकेल कसने तथा अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा गस्त में गतिशीलता लाई जा रही है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए
कालपी नगर के व्यापारिक क्षेत्र वाले इलाक़ों में पैदल गस्त किया गया। फुलपावर चौराहा, बाईपास चौराहे में क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ ने थानेदार तथा विभागीय कर्मचारी एकत्रित हो गए। यहीं से पुलिस जवानों का फुट मार्च शुरू हुआ। पुलिस जवानों द्वारा मेंन बाजार टरनंनगंज, सराफा बाजार, खोवा मंडी, मूंगफली मंडी, राम चबूतरा आदि स्थानों में पुलिस जवानों के द्वारा फुट मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों के द्वारा जनता से संवाद स्थापित करके सुरक्षा का अहसास कराया। महाराज सिंह, अभिषेक गुप्ता सहित पुलिस कर्मी फुट मार्च अभियान में शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार के मुताबिक सर्किल के सभी थानो में रात्रि गस्त को निरंतर कराया जा रहा है इससे आपराधिक घटनाओं में अंकुश लग जाएगा।
फोटो - फुट मार्च करते पुलिस के जवान
What's Your Reaction?






