केंद्रीय मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने स्वागत किया

Jan 23, 2024 - 18:23
 0  36
केंद्रीय मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने स्वागत किया

अमित गुप्ता

कालपी/जालौन मंगलवार को भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का कालपी नगर के दुर्गा मंदिर चौराहे में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।

मंगलवार को कानपुर से उरई जाते समय कालपी हाइवे के दुर्गा मंदिर चौराहे में पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का फूल माला पहने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आम लोगों के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाईं जा रही हैं। जिनका बिना भेदभाव के सभी को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड से अब लोगो का फ्री में पांच लाख रुपये का इलाज हो रहा है। अब लोगो के बेहतर इलाज के लिए दर- दर भटकना नही पड़ता। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से केंद्र में पुनः भाजपा सरकार बनेगी। इस मौके पर दीपचंद सैनी, अरविंद राठौर, रिसाल सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमित पांडेय, आशीष चतुर्वेदी, यतेंद्र रजावत, सुरजीत सिंह, सर्वेश पुरवार, संदीप दीक्षित, आदि लोग मौजूद रहे।

फोटो - केन्द्रीय मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow