मार्कण्डेश्वर मंदिर में महिलाओं ने रंग गुलाल लगाकर मनायी रंग पंचमी

Mar 31, 2024 - 18:38
 0  46
मार्कण्डेश्वर मंदिर में महिलाओं ने रंग गुलाल लगाकर मनायी रंग पंचमी

कोंच( जालौन) होली पर आमतौर पर पुरुष वर्ग को होली मनाते देखा जाता है लेकिन अब महिला सशक्तिकरण की मिसाल देते हुए होली के बाद रंगपंचमी कार्यक्रम सामाजिक एकता का बड़ा संदेश देता है

रंग पंचमी के दिन नगर की सैकड़ों महिलाओ ने नगर के मार्कण्डेश्वर मंदिर में रंग पंचमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें

महिलाओं ने आपस में एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली के गानों पर जमकर ठुमके भी लगाए 

घरेलू कामकाज में सदा व्यस्त रहने वाली यह महिलाएं आज किशोरों जैसा व्यवहार कर रही थी मानो उनका बचपन वापस लौट आया हो सभी एक दूसरे को गले लगाते , गुलाल लगाते गानों पर झूम रही थी और यह कह रही थी कि होली का त्यौहार सच में आपसी एकता और भाईचारे का त्यौहार है जिसमें लोग आपस के मनमुटाव भुलाकर एकसाथ एक रंग हो जाते हैं

आज के इस कार्यक्रम में  सोमवती गुप्ता रजनी डींगरे रजनी अग्रवाल ऋतु रावत सरोज गुप्ता संगीता रावत कस्तूरी कुशवाहा मीरा चंदेरिया सुनीता अग्रवाल ज्योति रिछारिया मोनिका कुशवाहा रचना कुशवाहा बीना कुशवाहा मंजू लोहिया कमल नायक रेखा सोनी गीता बसेड़िया आदि महिलाओ सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow