कुल्हाड़ी के हमले से घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया जाम

कुठौंद, जालौन। कुठौंद में एक दलित युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार (42) के रूप में हुई है। वह सलेमपुर कालपी गांव का रहने वाला था।
18 फरवरी को सुरेंद्र अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान गांव के दीपक शुक्ला ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को परिजन अस्पताल ले गए। दिल्ली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर थाना प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग दोहराई।
बाद में अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा भी मौके पर आए। उन्होंने परिवार को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?






