उप जिलाधिकारी ने अपनी देखरेख में करवाई गेहूं की क्रॉप कटिंग

अमित गुप्ता
कदौरा (जालौन)।
कदौरा/जालौन उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप कालपी तहसील के 244 राजस्व ग्रामों में रवी की फसल के सर्वे का कार्य राजस्व कर्मचारियों द्वारा गतिशीलता से किया जा रहा है। एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने बबीना तथा बागी ग्रामों के खेतों की फसल का क्राफ्ट सर्वे किया तथा लेखपालो को सर्वे का जल्द पूरा करने की हिदायत दी।
उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में रवी की फसल के गेहूं ,चना,मंसूर,मटर,लाही आदि अलग-अलग जिंस वार सर्वे किया जा रहा। उन्होंने बताया कि तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला,
नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला तथा राजस्व कर्मचारियों के द्वारा कार्य चल रहा है। उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने लेखपालो से सर्वे की समीक्षा की गई।फसल के जिंस वार सर्वे का कार्य राजस्व कर्मचारियों के द्वारा कराया जा रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कदौरा ब्लाक में 45 लेखपालों को संबंधित ग्रामों में तैनात किया गया है।उन्होंने कहा कि तहसील के समस्त ग्रामों की खेती के एक लाख नौ हजार भू खण्ड का सर्वे का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है।एसडीएम ने ने सभी जिम्मेदार कर्मचारियों व लेखपालों को निर्देश दिया है कि शासन की प्राथमिकताओं के तहत फसल का निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार के हीलाहवाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फोटो- बबीना गांव में फसल सर्वे में जुटेएसडीएम तथा लेखपाल
What's Your Reaction?






