दिल्ली सीएम के बयान पर भड़कीं सपा नेत्रियां, उरई में किया प्रदर्शन

Apr 12, 2025 - 07:43
 0  81
दिल्ली सीएम के बयान पर भड़कीं सपा नेत्रियां, उरई में किया प्रदर्शन

उरई (जालौन), 11  अक्टूबर।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी महिला सभा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उरई में जोरदार प्रदर्शन किया।

कानपुर रोड स्थित मेडिकल चौराहा पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष कुसुमलता सक्सेना ने किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री का बयान न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा के विपरीत भी है। महिला सभा की पदाधिकारियों ने मांग की कि रेखा गुप्ता अपने पद से तत्काल इस्तीफा दें और अखिलेश यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने रेखा गुप्ता के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और दैनिक जागरण अखबार जलाकर विरोध दर्ज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अखबार ने इस मामले में निष्पक्षता नहीं दिखाई और सपा विरोधी रुख अपनाया। इसके साथ ही यह संकल्प लिया गया कि समाजवादी महिला सभा की कोई भी सदस्य न तो यह अखबार खरीदेगी, न ही विज्ञापन देगी।

प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष मांडवी निरंजन, प्रदेश सचिव रश्मि पाल, रेखा परिहार, मीरा राठौर, प्रतिमा शर्मा, माया पाल, पुष्पलता चौधरी, संतोषी प्रजापति, विनीता वर्मा, अनुराधा कठेरिया, गुड्डी निरंजन, सीमा सिंह, मंजू पहारिया, सुदामा, नूरी वानो सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow