चमार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दर्जनों साथियों के थामा सपा का दामन

May 13, 2024 - 18:45
 0  174
चमार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दर्जनों साथियों के थामा सपा का दामन

अमित गुप्ता

उरई जालौन

उरई (जालौन) जालौन-गरौठा व भोगनीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार के समर्थन में भारतीय चमार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज अहिरवार ने अपने दर्जनों साथियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण कर सपा प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार के पक्ष में कोंच रोड़ स्थित कांशीराम कालौनी में मतदाताओं से सम्पर्क कर वोट देने की अपील की। इस दौरान मनोज अहिरवार ने लोगों को बताया कि इंडिया गठबंधन की केन्द्र में सरकार बनते ही परिवार की एक महिला को साल में एक लाख रुपया सीधे महिला के खाते में आयेगा, बेरोजगार को रोजगार के अवसर उपलब्ध होगे किसानों का कर्जा माफ होगा।इस लिए इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाये। इस मौके पर प्रमुख रूप से कौशलेंद्र कुमार, तिलक सिंह छोटू, रघुवीर सिंह, राघवेंद्र, निखिल कुमार, आशीष कुमार, विपिन कुमार, हेमरसिंह, रोशन कुमार, सुरेंद्र नागर सहित आदि लोग शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow