श्री हनुमान मन्दिर नवीन गल्ला मंडी जालौन में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ सम्पन्न

May 18, 2024 - 18:32
 0  34
श्री हनुमान मन्दिर नवीन गल्ला मंडी जालौन में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ सम्पन्न

जिला संवाददाता

अमित गुप्ता

उरई जालौन

उरई/जालौन नमो नमो सनातन हिन्दू महासभा के तत्वावधान मे 18 मई दिन शनिवार को श्री हनुमान मन्दिर नवीन गल्ला मंडी जालौन में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ सम्पन्न हुआ। पुजारी प्रदीप चौबे द्वारा हनुमानजी महाराज के पूजन के उपरांत सामूहिक हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ किया गया। तदुउपरांत श्री हनुमान जी महाराज की आरती की गई व पुष्प अर्पित करने के बाद प्रसाद वितरित किया गया ।सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ में नमो नमो सनातन हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्रा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोकी नाथ गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधकिशोर त्रिवेदी प्रदेश मंत्री इन्द्रजीत सिंह गुर्जर निक्कू जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथलेश मिश्रा के सी पाटकार अतुल द्विवेदी सुशील कुमार बाजपेयी संतोष सोनी वी आई पी सोहन लाल गुप्ता रामकृपाल पांचाल चंद्रप्रकाश सोनी रविशंकर पाटकार संजय तिवारी तरुण सक्सेना हर्ष तिवारी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव राहुल यादव रामेश्वर दयाल विश्वकर्मा दीपेंद्र सिंह सेंगर योगेश चौबे सहित संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow