थानाध्यक्ष ने चमार महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ की अभ्रदता

Jul 5, 2024 - 18:38
 0  118
थानाध्यक्ष ने चमार महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ की अभ्रदता

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

उरई (जालौन) जालौन थानाध्यक्ष द्वारा भारतीय चमार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ परिसर के अंदर अभ्रदता और अपमानित किये जाने के मामले को लेकर संगठन के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रशासन को ज्ञापन देकर घटना की जांच करवाये जाने की मांग उठाई है।

भारतीय चमार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार अहिरवार, शिवकुमार, राकेश नीलम जिलाध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रशासन को ज्ञापन देते हुए बताया कि प्रार्थी समाजसेवी है तथा चमार महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी भी रह चुका है। 04 जुलाई की रात लगभग साढे आठ बजे वह शिवकुमार पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम ऐदलपुर थाना जालौन की लड़की के साथ हुई छेड़खानी की घटना के सम्बंध में जालौन कोतवाली संगठन के जिला उपाध्यक्ष तिलक सिंह के साथ गया था। जहां पर मौजूद थानाध्यक्ष एवं दरोगा तथा सिपाही मिले तो वह लोग पूछताछ करने लगे।पीड़ित द्वारा आप बीती बताने पर उल्टे दरोगा जी पीड़ित व प्रार्थी तथा उसके सहयोगी के सामने कहने लगे कि झूठी तहरीर देने आये हो उल्टी तुम्हारे खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज देगें। यह भी बताया कि प्रार्थी ने दरोगा जी से कहा कि आप क्या कह रहे हो आप पीड़ित को ही उल्टा धमकाकर जेल भेजने की बात कह रहे हो तो पीड़ित को कैसे न्याय मिलेगा। इस मामले की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज अहिरवार ने क्षेत्राधिकारी जालौन को फोन लगाकर मामले की जानकारी दी। यह भी कहना है कि इसके बाद थानाध्यक्ष आ गये और सिपाहियों से बोले कि इसे चलो और इसकी नेतागिरी उतार दो और थाने के अंदर ले जाकर बंद करने लगे तब काफी कहा सुनी के बाद थानाध्यक्ष, दरोगा व सिपाहियों ने धमकी देकर छोड़ दिया। पीड़ित संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज अहिरवार ने ज्ञापन के माध्यम से थानाध्यक्ष, दरोगा व सिपाहियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग उठाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow