कर्वला मैदान व ताजिया रूट का निरीक्षण किया डीआईजी ने

Jul 17, 2024 - 18:58
 0  85
कर्वला मैदान व ताजिया रूट का निरीक्षण किया डीआईजी ने

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

उरई (जालौन) जेल के पीछे काले पहलवान की मजार के पास स्थित कर्वला मैदान का पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी, प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साद बारीकी निरीक्षण सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा लिया तथा क्षेत्र में रहने वाले लोगों से बातचीत भी की।इसके अलावा मोहर्रम जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया तथा जुलूस के दौरान सुरक्षा ब्यवस्था को चाकचौबंद बनाये रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बंधित को दिये। बताते चले कि कबीर नगर अथाई व बड़ी मस्जिद के मैदान में ताजिया जमा होगे जो रात में निश्चित रूट से गुजर कर अलख सुबह मुख्य राजमार्ग दलगंजन सिंह चौराहा, अम्बेडकर चौराहा होते हुए जेलरोड होकर कर्वला के मैदान पहुंच कर दफन किये जायेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow