प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष व्यापारियों ने गिनाई समस्यायें

Apr 18, 2025 - 18:01
 0  64
प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष व्यापारियों ने गिनाई समस्यायें

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का एतिहासिक नगरी कालपी आगमन पर व्यापारियों तथा संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने भरोसा दिया कि व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समझ प्रस्तुत करके निदान कराया जाएगा ।

शुक्रवार को लखनऊ से उरई जाते वक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल कालपी नगर के टरनंनगंज बाजार में पहुंचे। यहीं पर संगठन के नगर अध्यक्ष नमन अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओं को पहनाकर स्वागत किया।

व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराते हुए बताया कि कालपी नगर में लोकल में बस स्टैंड न होने से जनता को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इसी तरह कालपी रेलवे स्टेशन से लम्बी दूरी की ट्रेनो का स्टॉपेज न होने से यात्रियों को दिक्कत होती है।किराना व्यापारियों की कारोबार में जीएसटी की समस्याओं से परेशानी उठानी पड़ती है।प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल के साथ मौके पर जय खत्री , सुनील पटवा, अमित गुप्ता , श्रवण गुप्ता , दीपू यादव ,, शोभित पुरवार, प्रदीप सोनी समेत तमाम व्यापारियों की मौजूदगी रही।

फोटो - प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में शामिल व्यापारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow