दो डंपरों के आपस में टकराने से नगर में लगा जाम

अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन शनिवार की सुवह यमुना नदी के पुल के जनपदीय बार्डर से सटे ग्राम दौलतपुर हाइवे में दो डम्परो के बीच भिड़ंत हो गई।फलस्वरूप कालपी नगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों की लम्बी कतार लग गई।जाम में फंसे सवारियों का गर्मी के मौसम में बेहाल हो गयी।
विदित हो कि कालपी के यमुना पुल के पार दौलतपुर (जिला कानपुर देहात)के पास दो डम्परो के बीच आपस में टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनों डम्पर हाइवे रोड में आड़े तिरछे हो कर खड़े हो गये। दूसरी स्थित में कालपी फोरलेन ओवरब्रिज पुल के ऊपर रोड पर मरम्मत का काम चल रहा है। इस कारण ओवरब्रिज कालपी हाईवे के टू लेन की एक साइड का आवागवन ठप हो गया। इस कारण मात्र एक साइड से ही गाड़ियां धीरे-धीरे निकालने का प्रयास शुरू हुआ। एक साइड में भीषण जाम लगने से हाईवे से गुजरने वाली गाड़ियां धीरे-धीरे रेंगने लगी। दोनों दोनों तरफ जाम में फंसे होने के कारण गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारे लग गयी।तमाम लोग अपने वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन में उतार कर चलाने लगे। इससे कालपी का सर्विस लेन भी जाम हो गया।नगर के भीड़भाड़ भरे बाईपास फुल पावर चौराहे में पुलिस जवानों के द्वारा गाड़ियों को धीरे-धीरे निकलने का कार्य शुरू हुआ। जाम लग जाने के कारण वाहनों में बैठी सवारियां भूख प्यास से बिलविला उठी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि कार्यदाई संस्था के द्वारा धीरे-धीरे ओवर ब्रिज सड़क की मरम्मत का कार्य चलाया जा रहा है। इस वजह से भी जाम की समस्या बनी हुई है।
What's Your Reaction?






