ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा शोभित गुप्ता जालौन जिलाध्यक्ष मनोनीत

अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी (जालौन) ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन ( व्यापारिक हितों के लिए संघर्षरत संगठन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मुकुल वर्मा की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह के नेतृत्व में जनपद जालौन के लिए शोभित गुप्ता को जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर संगठन को मजबूत करने, व्यापारियों की समस्याओं से निजात दिलाने और शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में व्यापारिक गतिविधियों को प्रगतिशील बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है जिसके लिए मनोनीत जिलाध्यक्ष ने ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को निभाने के लिए पूर्ण विश्वास जताया वहीं युवा हृदय सम्राट शोभित गुप्ता के जालौन जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर जनपद के सर्राफा व्यापारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी वहीं आपको बताना जरूरी है कि नगर व क्षेत्र के सर्राफा व्यापारी कई दशकों से अपनी और अपने प्रतिष्ठान की सुरक्षा को लेकर सदैव चिंतित रहते हैं और ईश्वर पर भरोसा जताते हुए शासन प्रशासन से सुरक्षा के लिए लगातार गुहार लगाते रहे हैं किंतु सीमित संसाधनों की वजह से समुचित व्यवस्था नहीं हो पाती जिसके लिए अब संगठन ने कमर कस ली है और सर्राफा व्यापारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की ठान ली है और संगठन उनके साथ सुख दुख में सदैव साथ खड़ा रहेगा इस बात की पुष्टि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने की। जनपद में इस संगठन के सक्रिय होते ही नगर व क्षेत्र के दर्जनों सर्राफा व्यापारियों में खुशी की लहर व एक नई आशा की किरण भी दिखाई दे रही है। इस मानोनयन पर संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में स्वर्ण समाज नगर अध्यक्ष नितिन सोनी, कल्लू सोनी, शिवकांत सोनी उर्फ छोटे, अजय कोष्ठा,जफर अंसारी, असलम, रामआसरे सोनी, ओम सिंह (शशांक सिंह), साहिल सोनी,सुमित सोनी, अमन गुप्ता , दीपेश गुप्ता, राहुल सोनी,संस्कार सिंह ,कपिल सिंह, विमल राव,दीपक सोनी , मुकेश सोनी , किशन गुप्ता , नीरज विश्नोई, देवेंद्र यादव,संजय सोनी, यशवीर सिंह , सतीश सोनी, राजू गुप्ता , पुष्कर गुप्ता, सुलेमान अंसारी, जितेंद्र सोनी, धर्मेंद्र सोनी, राजाबाबू प्रणामी, राजू प्रणामी,रामखेलावन निषाद, अरविंद ताम्रकर, प्रधान अरुण सोनी,विनोद गुप्ता, सुनील प्रजापति, धर्मेंद्र पाल,मनोज तिवारी, रमेश सोनी,मनोज धवन, दीपक धवन, आदि दर्जनों व्यापारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई देते हुए भव्य स्वागत किया वहीं जिलाध्यक्ष ने पधारे व्यापारी व वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लेकर सभी का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?






