यमुना नदी का जल स्तर 12 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा

Jun 26, 2025 - 19:54
 0  150
यमुना नदी का जल स्तर 12 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन राजस्थान में डैम से पानी छोड़ने की वजह से बीते 24 घंटे के दौरान यमुना नदी का कालपी में जल स्तर करीब 12 सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। गुरुवार को जलस्तर बढ़ कर 99.30 मीटर पर पहुंच गया है।

 केंद्रीय जल आयोग कालपी केंद्र के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि 25 जून से यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि होने का सिलसिला शुरू हुआ।गुरुवार की दोपहर को कालपी मे जलस्तर 99.30 मीटर से अधिक हो गया था। इस प्रकार यमुना नदी में 12 से 15 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि हो रही है कालपी मे खतरे का निशान 108 मीटर पर दर्ज हैं।विभागीय सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को यमुना नदी की बाढ़ से बचाव के लिये स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

फोटो - यमुना नदी कालपी का बढ़ता जल स्तर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow