नदीगांव बाजार में 22 जनवरी को दीपावली मनाने का आह्वान राम भक्तों ने निमंत्रण पत्र देकर किया
![नदीगांव बाजार में 22 जनवरी को दीपावली मनाने का आह्वान राम भक्तों ने निमंत्रण पत्र देकर किया](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202401/image_870x_6598c162ccb19.jpg)
जिला संवाददाता कृष्णकांत ( के 0 के ) श्रीवास्तव जालौन
नदीगांव जालौन 22 जनवरी को दीपावली बनाने में राम भक्तों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, नदीगांव बाजार के दुकानदारों और क्षेत्र के लोगों और घर घर जाकर लोगों को इसके लिए बाकायदा आमंत्रण दे रहे हैं कि जिस घड़ी भगवान रामलला गर्भगृह में विराजमान होने वाले हैं उस घड़ी का आनंद सभी को अपने घरों में दीपक जलाकर दीपावली मनाना है। ऐसे में उनका आह्वान है, पहले समर्पण लेने आए थे, अब आमंत्रण देने आए हैं।
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में गर्भगृह में 22 जनवरी 2024 को भगवान रामलला विराजेंगे, इसे लेकर शुक्रवार को राम भक्तों ने कस्बे में घर-घर आमंत्रण पत्र देते हुए आगामी 22 जनवरी को हर घर में दीप जलाना है एवं नदीगांव को राम मय बनाना है। उन्होंने यह भी आग्रह किया 22 जनवरी के पश्चात सपरिवार अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान रामलला के दर्शन जरूर करना है।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)