घर में घुसकर नाबालिक के साथ किया बलात्कार का प्रयास

नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर छेड़खानी का आर
अमित गुप्ता
कुठौंद जालौन
कुठौंद(जालौन) कुठौंद थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पंड़ितपुर में विगत तीन दिन पहले गांव के ही अधेड़ ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ अशलील हरते कर छेडख़ानी का आरोप उसकी मां ने लगाते हुए थाना पुलिस को लिखित तहरीर आरोपी के खिलाफ दी थी जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के अंर्तगत पड़ने वाले ग्राम पंडितपुर निवासी रामश्री पत्नी स्व. रामजी ने बताया कि वह 13 मार्च की सुबह खेत पर कटाई करने गयी तथा घर में उसकी 15 वर्षीय पुत्री अकेली था जिसका फायदा उठाते हुए गांव के ही अशोक पुत्र मोतीलाल 45 वर्ष घर के अंदर घुस गया और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अशलील हरकतें करने के साथ छेडख़ानी कर डाली। महिला ने बताया कि जब वह खेत वापस घर आई तो उसकी पुत्री आप बीती घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़ित महिला रामश्री ने बताया कि वह अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंची तथा पुलिस को लिखित तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
What's Your Reaction?






