तेज रफ्तार बाइक फिसलने से दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल

Apr 24, 2024 - 13:07
Apr 24, 2024 - 13:09
 0  22
तेज रफ्तार बाइक फिसलने से दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

जगम्मनपुर जालौन:- जनपद के माधौगढ़ क्षेत्र के रामपुरा थाना अंतर्गत जगम्मनपुर - जुहीखा मार्ग पर सोनू जलेबी वाले अड्डे के पास तेज रफ्तार बाइक के असंतुलित होकर गिरने से दो सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घटना आंखों के सामने देखकर मौके से गुजर रहे संवाददाता वीरेंद्र सिंह सेंगर ने तत्काल पुलिस प्रशासन एवं एंबुलेंस को सूचित कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 ज्ञात हो कि आज शाम लगभग 4:15 बजे जनपद जालौन के रामपुरा थाना अंतर्गत जगम्मनपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत जगम्मनपुर- जुहीखा मार्ग पर सोनू जलेबी वाले अड्डे के नजदीक एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के असंतुलित होकर गिरने से सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए मौके से गुजर रहे पत्रकार वीरेंद्र सिंह सेंगर ने अपने घटता देखकर उन्होंने तत्काल पुलिस प्रशासन एवं एंबुलेंस को सूचित कर उन्हें घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया घायल व्यक्तियों के नाम विजय सिंह पुत्र बहादुर सिंह दशरथ सिंह पुत्र मुंशी सिंह निवासी मलगवां अजीतमल जनपद औरैया बताया गया है संवाददाता द्वारा उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया मौके पर जगम्मनपुर चौकी से कांस्टेबल लक्ष्मी नरायण और राहुल ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच और त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को चौकी ले जाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow