आवारा कुत्तों से ग्रामीणों ने बचाई घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान

Jun 21, 2024 - 18:17
 0  111
आवारा कुत्तों से ग्रामीणों ने बचाई घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान

अमित गुप्ता 

ईंटों जालौन

 ईंटों (जालौन) - गोहन थाना की चौकी ईंटों क्षेत्र के ग्राम सिगटौली में राष्ट्रीय पक्षी मोर को आवारा कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शाम को कुत्तों से घिरे मोर पक्षी को देखकर ग्रामीण दौड़े और कुत्तों को डन्डों से मार कर भगाया। राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाई।ग्रामीण गौरव दुबे अभिनव दीक्षित, कल्लू,छोटू, रोहित दीक्षित,भोला पाठक सौरव दुबे, आदि घायल अवस्था में मोर पक्षी को अपने साथ सुरक्षित स्थान पर लाऐ। और ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। दूसरे दिन सुबह वन विभाग के दरोगा महेश प्रसाद और वन पहरी रामप्रकाश सुरेश सिंह आऐ। घायल अवस्था में राष्ट्रीय पक्षी मोर को उपचार के लिए अपने साथ ले गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आवारा कुत्तों से मोर की जान बचा पाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow