दो सगे भाईयों में चली गोली से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
![दो सगे भाईयों में चली गोली से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202307/image_870x_64a6ba76534da.jpg)
अमित गुप्ता
संवाददाता
कालपी/जालौन जनपद जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंर्तगत पड़ने वाले ग्राम रिनियां में किसी बात को लेकर दो सगे भाईयों में चली गोली से एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गोली लगने से घायल हो जाने के बाद मौके से फरार हो गया था जिसे थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंर्तगत पड़ने वाले ग्राम रिनियां में किसी बात को लेकर दो सगे भाई गौरव पाठक पुत्र सत्यनारायण व श्याम जी पाठक पुत्र सत्यनारायण के बीच किसी बात को लेकर गोली चल गयी। गोली लगने से गौरव पाठक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि श्याम जी पाठक पुत्र सत्यनारायण के पैर में गली लगने से घायल हो गया था मगर वह घटना के बाद मौके से फरार हो गया था।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी श्याम जी पाठक को गिरफ्तार कर उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाने के साथ ही मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुट गयी है कि घटना किस कारण से हुई है।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)