पालिकाध्यक्ष ने रुद्राक्ष का वृक्ष रोपित कर वन महोत्सव का किया शुभारम्भ

Jul 6, 2023 - 18:33
 0  114
पालिकाध्यक्ष ने रुद्राक्ष का वृक्ष रोपित कर वन महोत्सव का किया शुभारम्भ

अमित गुप्ता

संवाददाता

कालपी/जालौन गुरुवार को वन विभाग कालपी के तत्वाधान में नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द यादव की अध्यक्षता में वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया इस दौरान वन क्षेत्रधिकारी संजय यादव की मौजूदगी में रुद्राक्ष का वृक्ष रोपित करके धरती को हरा भरा करने का संकल्प लिया 

सुल्तानपुर वन ब्लॉक 5 हेक्टयर नन्दनवन कालपी मे आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये में पालिकाध्यक्ष अरविन्द यादव ने विचार प्रकट करते हुए बताया कि वृक्षों के बिना मानव का जीवन अधूरा है अगर हम वृक्ष नहीं लगाएंगे तो पर्यावरण का नाश होगा इसलिए धरती को हरा-भरा करने के लिए सभी लोग पौधे रोपित करके शुद्ध पर्यावरण बनाए रखने के लिए संकल्पित रहे

क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय यादव ने बताया कि कालपी के 1 राज्य क्षेत्र में चार नर्सरी स्थापित हो चुकी है इस वर्ष यह दो तरीके से वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा विभिन्न विभागों को नर्सरी से छायादार तथा फलदार वृक्षों की पौध को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है इस अवसर पर प्रीति सरोज महेंद्र कुमार मिश्रा मन्ना सिंह चौहान, हरिओम यादव आदि कर्मचारी मौजूद रहे कर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए उपस्थित लोगों को जागरूक किया

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow