प्रशासनिक अधिकारी हुकुम सिंह ने किया तहसील परिसर का निरीक्षण

Sep 15, 2023 - 18:09
 0  177
प्रशासनिक अधिकारी हुकुम सिंह ने किया तहसील परिसर का निरीक्षण

अमित गुप्ता

संवाददाता

कालपी(जालौन)। शुक्रवार को झांसी मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) के निर्देशानुसार प्रशासनिक अधिकारी हुकुम सिंह ने तहसील कालपी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व न्यायालय के मुकदमा के निस्तारण की हकीकत का जायजा लिया है। 

शुक्रवार की दोपहर को मंडलायुक्त कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी हुकुम सिंह ने सबसे पहले उपजिलाधिकारी कालपी कार्यालय के उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया। मिसिल बंद तथा बार एसोसिएशन के प्रस्तावों का उन्होंने निरीक्षण किया। न्यायालय में मुकदमों की फर्द काम का अवलोकन भी किया गया। कोर्ट में चल रहे मुकदमा का कंप्यूटर प्रणाली में अपलोड का स्टेटस भी चेक किया। इस दौरान उन्होंने एसडीम के पेशकार अशोक पांडे से जानकारी हासिल की। इसके उपरांत प्रशासनिक अधिकारी ने कंप्यूटरी कृत खतौनी कक्ष का निरीक्षण किया। खतौनी में दर्ज प्रविष्टियां का अवलोकन भी किया गया। प्रशासनिक अधिकारी हुकुम सिंह ने तहसीलदार न्यायालय, नयाब तहसीलदार न्यायालय कालपी, चुर्खी तथा कदौरा में लंबित मुकदमों का जायजा लिया तथा कर्मचारियों से कई सवाल भी किये इसी दौरान तहसील के राजस्व अभिलेख रिकार्ड रूम, संग्रह कक्ष, राजस्व वसूली का जायजा लिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी केके सिंह, उपजिलाधिकारी न्याययिक विशेश्वर सिंह, तहसीलदार शेर बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार नीलमणि सिंह, स्टेनो सलीम खान, विनोद श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो तहसील का मुआयना करते प्रशासनिक अधिकारी हुकुम सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow