खेत की मेड़ हटाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में चले लाठी डंडे,एक यूवक घायल, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

Nov 14, 2023 - 18:33
 0  149
खेत की मेड़ हटाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में चले लाठी डंडे,एक यूवक घायल, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

संवाददाता

अमित गुप्ता

कालपी जालौन मामला जनपद जालौन की कालपी कोतवाली के ग्राम गुलौली माजरा हवेली का बताया जा रहा है जहां 13 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे शमशाद पुत्र जब्बार खां, एवम जब्बार खां पुत्र नत्थू खां निवासी - गुलौली मजार हवेली दोनो बाप,बेटे गांव के बाहर खलील खां के एक खेत की बंधीया तोड़ रहें थे। तभी खलील खां के पुत्र जरीब खां जो की बिकलांग है पास मे बनी मस्जिद से नवाज पढ़ कर लौट रहा था। जब उसने अपने खेत की मेड़ टूटते देखा तो उसने उक्त लोगों को मेड तोड़ने को मना किया। तो विपक्षीगण गाली गलौज कर लड़ने को आमादा हो गए। खलील खां ने जब गाली गलौज करने का विरोध किया तो विपक्षी गणों और भड़क गए और जरीब खां पुत्र खलील खां को लाठी डंडों, तथा पत्थरों से पीटने लगे। जिससे जरीब खां बुरी तरह से घायल हो गया उसके सर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित पक्ष ने इस बात की सूचना कालपी पुलिस को दी। हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक राजेश सिंह तत्काल मौके पर पहुंच कर झगड़े को शांत कराया। पीड़ित पक्ष की ओर से 14 नवंबर दिन मंगलवार को दो लोगों के खिलाफ़ कालपी कोतवाली में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित जरीब खां का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जब्बार खां पुत्र नत्थू का , दूसरा शमशाद खां पुत्र जब्बार खां के खिलाफ़ धारा 323,504,506 के तहत कार्यवाही कर मुक़दमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को कार्यवाही का भरोसा दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow