सपाइयों ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी

Jan 24, 2024 - 18:47
 0  49
सपाइयों ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी

अमित गुप्ता

उरई (जालौन) आज बुधवार बिहार से पूर्व मुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय के मसीहा, महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस सपा जिला कार्यालय इकलासपुरा रोड़ पर सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में मनाया गया।

इस मौके सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ज़ी जो नाई समाज से थे,उनक़ो सामाजिक न्याय का मसीहा माना जाता है lउन्होंने कई ऐसे फैसले लिए जो न केवल बिहार में बल्कि देश में मिशाल बने देश में पहली बार ओबीसी आरक्षण दिया तथा आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों औऱ महिलाओं क़े लिए आरक्षण दिया इसके साथ ही 1977 में मुख्यमंत्री बनने क़े बाद मुंगेरीलाल कमीशन लागू किया lइसके कारण ही पिछड़ों क़ो नौकारियों में आरक्षण मिला। उन्होंने कहा कि देश क़े पहले मुख्यमंत्री जिन्होंने अपने राज्य में मैट्रिक तक़ पढ़ाई मुफ़्त की थी तथा 1967 में पहली बार उपमुख्यमंत्री बनने पर अंग्रेजी की अनिवार्यता ख़त्म की थी।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जमालुद्दीन पप्पू, वीरेन्द्र सिंह यादव, शैलेंद्र शिरोमणि, वेद यादव विधानसभा अध्यक्ष, दशरथ पाल, रामबाबू कठेरिया, सोनू श्रीवास्तव, जीतू यादव कुकरगांव, प्रमोद सविता विधानसभा उपाध्यक्ष, हबीब चच्चा, लल्ला अमगुवां सहित आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow