विप्र धेनु सुर संत हित लीन मनुज अवतार-- राम श्याम जी महाराज

Sep 11, 2025 - 19:55
 0  50
विप्र धेनु सुर संत हित लीन मनुज अवतार-- राम श्याम जी महाराज

कदौरा | संवाददाता नगर के हरी ओम गेस्ट हाउस चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण के चतुर्थ दिवस में परम श्रद्धेय श्री राम श्याम जी महाराज ने बताया कि भगवान अवतार क्यों लेते हैं जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती और अधर्म का बोलबाला होता है गौ माता पर अत्याचार होता है तब तब भगवान श्री नारायण कभी कृष्णरूप में कभी राम रूप में तो कभी हरि रूप में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं और अधर्म का नाश करते हैं जब मथुरा क्षेत्र में कंस का दुराचार और भ्रष्टाचार पूरी तरह फैल गया तब पृथ्वी माता कांप उठी फिर भगवान श्री नारायण ने श्री कृष्ण का रूप धारण करके कंस का वध किया और पृथ्वी के जितने भी पापी थे सब का नाश करके भगवान ने पुनः धर्म की स्थापना की गौ गीता और गंगा पर प्रकाश डालते हुए महाराज जी ने बताया की गौ माता की पूजा करने से गौ माता की सेवा करने से बिहारी जी प्रसन्न होते है और मनोकामनाये पूरी करते है पर आज गौ माता पर हो रहें अत्याचार को देखते हुए राम श्याम जी महाराज ने बताया की प्रत्येक भारतीय नागरिक का ये कर्तव्य है की तन मन धन से जितना बन सके गौ माता की सेवा करनी चाहिए क्यो कि कृष्ण कन्हैया को गौ माता बहुत प्रिय है।साथ ही प्रत्येक युवा को गीता अवश्य पढ़नी चाहिए इसके प्रभाव से हमारा जीवन संस्कार मय होता है हमारे सत्य सनातन धर्म में गीता का बड़ा ही महत्व है और गंगा जो हम भारतीयों के लिए गौरव है माँ गंगा की पवित्रता और स्वछता का हम सबको संकल्प लेना चाहिए कथा श्रवण के लिए भारी जन सैलाब उमड़ रहा है। कथा सुनाते हुए महाराज जी अनेक विन्दुओ पर प्रकाश डाला सभी भक्तजन कथा सुनकर भाव विभोर हो गए कदौरा में यह कथा विगत 4 दिनों से चल रही है इस कथा मे परीक्षित महेश गुप्ता किरन गुप्ता हरिराम पाल दयाराम अजय अग्रवाल सहित हजारों महिला पुरुष ने भक्ति बिभोर हो कर कथा का रसपान किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow