गुरुपूर्णिमा पर सदगुरुदेव संत रणछोड़दासजी का हुआ भव्य पूजन

Jul 3, 2023 - 17:34
 0  9
गुरुपूर्णिमा पर सदगुरुदेव संत रणछोड़दासजी का हुआ भव्य पूजन

चित्रकूट  आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (गुरुपूर्णिमा) को भारत भर से परमहंस संत सदगुरुदेव रणछोड़दास जी महाराज के पूजन में सम्मिलित होने लिए श्रद्धालु और गुरुभक्त प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में चित्रकूट आते हैं | यहाँ श्रीरघुवीर मंदिर (बड़ी गुफा) स्थित गुरुमढ़ी में प्रातः काल पादुका पूजन होता है इस वर्ष मुंबई से पधारे ट्रस्ट के चेयर मैन विशद भाई मफतलाल अपने सुपुत्र देवव्रत वी मफतलाल एवम् सुपुत्री उर्वीजा वी मफतलाल के साथ गुरुपूजन किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुम्बई,अहमदाबाद,राजकोट,गोंदिया,कलकत्ता,जामनगर से पधारे गुरुभक्त सम्मिलत रहे साथ ही साधू-संत-,गुरुकुल एवं ट्रस्ट द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी,आचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे | इसी के साथ सदगुरु ट्रस्ट एवं रघुवीर मंदिर के विभिन्न विभागों के कार्यकर्त्तागण, पांच दिवसीय जया-पार्वती व्रत में सम्मिलित सदगुरु परिवार की बालिकाएं भी उपस्थित रहीं | सम्पूर्ण कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण किया गया जिसमें भारत बार के गुरुदेव के सम्बंधित आश्रमों के पूजन की झलकियाँ भी सबने देखीं, जिनमें चित्रकूट के साथ प्रमुख रूप से आनंदपुर, उज्जैन, इन्दौर, पुष्कर, मुंबई, राजकोट एवं गोंडल आश्रम से गुरुपूजन का प्रसारण किया गया | दोपहर को वृहद साधु भंडारा का भी आयोजन हुआ जिसमें 4000 से अधिक साधु-संत अभ्यागतों ने प्रसाद, दक्षिणा एवं अंचला प्राप्त किया |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow