इस चुनाव में स्टार प्रचारकों व बड़े नेताओं के नहीं लगे कार्यक्रम

May 15, 2024 - 18:50
 0  35
इस चुनाव में स्टार प्रचारकों व बड़े नेताओं के नहीं लगे कार्यक्रम

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

कालपी(जालौन) बुंदेलखंड की सार्वधिक जालौन गरौठा भोगनीपुर क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2024 मव कालपी विधानसभा क्षेत्र में इस बार स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम या मीटिंग आयोजित नही होने से सूनापन महसूस हो रहा है। वही मतदाताओं की खामोशी रुझान का पता नही चल पा रहा है।

बीते लोकसभा चुनाव तथा विधानसभा चुनाव के समय समय पर विभिन्न दलों के नेता कालपी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करते रहे है। स्मरण हो कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में फ़िल्म स्टार शत्रुधन सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजब्बर, राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सोनिया गांधी सहित बड़े नेता हेलीकॉप्टर से आकर चुनावी जनसभा में हिस्सा लिया था। इसके बाद राजनाथ सिंह सहित कई स्टार प्रचारकों ने भी कालपी आकर चुनाव कैम्पेन की थी। इस लोकसभा चुनाव में मात्र 5 दिन ही शेष ही बचे है। लेकिन अभी तक भाजपा, सपा, कांग्रेस, तथा बसपा के राष्ट्रीय नेताओ व स्टार प्रचारक की कालपी में कोई दस्तक नही हुई है। जबकि चुनाव में केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा मैदान में होने से कालपी विधानसभा क्षेत्र में कोई बड़ा कार्यक्रम नही हुआ है। यह हाल सपा गठबंधन व बसपा का भी है। दरअसल कालपी से सटा लोकसभा की भोगनीपुर विधानसभा की सीट भी है। अधिवक्ता अपूर्व शरद श्रीवास्तव बताते हैं कि इतना खामोशी से भरा हुआ चुनाव कालपी में कभी नही हुआ। समझा जाता है कि मतदाताओं की खामोशी भी इस चुनाव में कुछ गुल खिला सकती हैं।

इनसेट

खामोशी से विकास के मुद्दे हुए पीछे

लोकसभा चुनाव के प्रचार में खामोशी होने से क्षेत्र के विकास एवं विभिन्न समस्याओं के मुद्दे पर चर्चा नही हो पा रही है। तटवर्ती गांवों तथा मुहल्लों में यमुना नदी की बाढ़ से डुबने का मुद्दा बना हुआ है। वही नगरीय क्षेत्र में सीवरेज की समस्या काफी समय से लंबित पड़ी हुई हैं। रेवले करसि5जोल्हूपुर मोड़ में ओवरब्रिज निर्माण का कार्य अटका होने का मामला हो या कालपी क्षेत्र की कई सड़को के निर्माण के मुद्दे पर चर्चा भी नही हो रही है। क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी के कार्यकाल में बनाई गई कालपी बाजार की सड़क तथा यमुना नदी के किनारे की रिटरिंग बॉल का निर्माण उनके खाते में जाता है।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow