सेंट फ्रांसिस एकेडमी के ऑडिटोरियम में हुआ कैरियर गाइडेंस सेमिनार सम्पन्न

Jul 2, 2024 - 17:57
 0  8
सेंट फ्रांसिस एकेडमी के ऑडिटोरियम में हुआ कैरियर गाइडेंस सेमिनार सम्पन्न

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

औरैया, 2 जुलाई 2024/सेंट फ्रांसिस एकेडमी ऑडिटोरियम में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। जहां आगे क्या करें, अपने लक्ष्य का निर्धारण कैसे करें, ऐसे अननिगत सवाल लेकर सेंट फ्रांसिस के छात्रों ने अपने अनुभव बांटने के लिए कलेक्टर आईएएस, के सामने अपने प्रश्न रखें। जिसका कलेक्टर साहिबा ने बहुत ही अच्छे ढंग से छात्र और छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर दिए। 

कैरियर गाईडेंस सेमिनार को संबोधित करते हुए कलेक्टर नेहा प्रकाश ने कहा कि यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह किस क्षेत्र को अपने कैरियर के लिए चुनता है। सिविल सर्विसेस, व्यापार, एग्रीकल्चर या कोई अन्य क्षेत्र। समाज व देश के हित में सभी का अपना महत्व है, कोई काम बड़ा या छोटा नहीं है। बात होती है कि उसे कितनी लगन या मेहनत से हम करें, यह सबसे महत्वपूर्ण होता है। पढ़ाई पूरी करने के बाद कैरियर बनाने के बहुत से विकल्प मिलते हैं, लेकिन सफलता उन्ही को मिलती है जो अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते हैं। कठिन परिश्रम व सच्ची लगन के साथ जब कोई आगे बढ़ता है तो उसे सफलता अवश्य मिलती है। क्योंकि लगातार प्रयास करने से पत्थर पर भी निशान पड़ जाते है। मेहनत किसी भी कठिनाई को दूर कर सकती है।

उन्होंने उपस्थित सभी बच्चों को महाभारत के धनुषधारी अर्जुन की कहानी बताते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य को लेकर इतने एकाग्र थे कि उन्हें सिर्फ चिडिय़ा की आंख दिखाई दी। यदि आपको भी अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना है तो चिडिय़ा की आंख की तरह अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए मेहनत करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। किसी भी युद्ध को जीतने के लिए रणनीति की जरूरत होती है, उसी प्रकार किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आपको अच्छा मार्गदर्शन चुनना होगा और आगे बढऩा होगा। विद्यालय प्रधानाचार्य फादर एंटोनी चाको ने मुख्य अतिथि कलेक्ट्रेट नेहा प्रकाश (आई०ए०एस०) का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। विद्यालय उप प्रधानाचार्य सिस्टर अनीता मेरी व विद्यालय पीआरओ गौरव कुमार पोरवाल आदि अध्यापकों ने प्रोग्राम की रूपरेखा बनाकर छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए एक नई दिशा दी और कलेक्टर मैम ने वर्ष 2023 - 24 की परीक्षाओं में टॉप रैंक के साथ सफलता अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow